Published : Oct 03, 2025 01:55 pm IST, Updated : Oct 03, 2025 01:55 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने डैंड्रफ की समस्या को समय रहते दूर नहीं किया, तो आपको हेयर फॉल का सामना करना पड़ सकता है। आइए डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको औषधीय गुणों से भरपूर नीम की इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लेना है। अब एक कटोरी में नीम की पत्तियों का पेस्ट और 2-4 स्पून दही निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। ये पेस्ट आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। जब पैक थोड़ा सूख जाए, तब आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी। नीम की पत्तियों में और दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।