How To Get Rid Of Dandruff: क्या आपको भी सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको इस नेचुरल तरीके को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।
Published : Nov 13, 2025 09:24 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 09:24 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
डैंड्रफ की समस्या सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। अगर आप अपने बालों को और अपनी स्कैल्प को डैंड्रफ मुक्त करना चाहते हैं, तो आप इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। घर पर हेयर पैक बनाने के लिए आपको एक कप दही और एक स्पून नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरे में एक कप दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में एक स्पून नींबू का रस भी एड कर लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस केमिकल फ्री पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको दही और नींबू से बने इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों पर और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। आधे घंटे के बाद नॉर्मल वॉटर से हेयर वॉश करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
4/5Image Source : FREEPIK
एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर डैंड्रफ की समस्या दूर होने लगेगी। दही और नींबू से बने इस हेयर पैक में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि ये हेयर पैक आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक की मदद से न केवल डैंड्रफ दूर होगा बल्कि आपकी स्कैल्प की ड्राइनेस भी काफी हद तक कम हो जाएगी। बालों के रूखेपन को दूर कर मुलायम बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। इस हेयर पैक को लगाने से आपके बाल शाइनी भी बन जाएंगे।