इस दिवाली चायनीज़ लाइट की बजाय मिट्टी के दीयों से रौशन करें घर, इन तरीकों से दे सकते हैं सादे दीये को डिज़ाइनर लुक
इस दिवाली चायनीज़ लाइट की बजाय मिट्टी के दीयों से रौशन करें घर, इन तरीकों से दे सकते हैं सादे दीये को डिज़ाइनर लुक
दिवाली तभी सही तरीके से मनती है जब मिट्टी के दीयों से अपने घर को सजाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिट्टी के सादे दीयों का मेकओवर कैसे करें इसके टिप्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप घर पर डिज़ाइनर मिट्टी के दीये तैयार कर सकते हैं।
Published : Oct 19, 2025 02:18 pm IST, Updated : Oct 19, 2025 02:38 pm IST
1/6Image Source : YOUTUBE
दिवाली के पर्व को दीपों का त्योहारा कहा जाता है। लोग अपने घरों को दीयों, फूलों और रंगों से खूब सजाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में चायनीज लाइटिंग से घर को सजाने का क्रेज़ बढ़ा है क्योंकि ये किफायती और आकर्षक होती हैं। लेकिन, दिवाली तभी सही तरीके से मनती है जब मिट्टी के दीयों से अपने घर को सजाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिट्टी के सादे दीयों का मेकओवर कैसे करें इसके टिप्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप घर पर डिज़ाइनर मिट्टी के दीये तैयार कर सकते हैं।
2/6Image Source : youtube
सादे दीये को डिज़ाइनर दीया बनाने के लिए सबसे पहले दीयों को रात भर पानी में भिगोएँ। इससे मिट्टी ज़्यादा रंग नहीं सोखती है और रंग अच्छी तरह से उभरकर सामने आते हैं। अगली सुबह दीयों को पूरी तरह सूखने दें।
3/6Image Source : YOUTUBE - @MahajanCreation
जब दिया सूख जाए तब उसके ऊपर सफ़ेद ऐक्रेलिक बेस कोट लगाएं। यह प्राइमर की तरह काम करता है। इसकी वजह से दीयों के रंग और भी चटक दिखने लगते हैं। जब यह बेस सूख जाये तब अपनी पसंद के चटक रंगों वाले ऐक्रेलिक पेंट का इस्तेमाल करें। पूरे दीये को एक ही चटक रंग में रंगें, जैसे नियॉन पिंक, फ़िरोज़ा या नारंगी। दीये के अंदर के हिस्से को एक रंग और रिम को एक कंट्रास्टिंग शेड में रंगें, जैसे गहरे नीले रंग के साथ लाइम ग्रीन रिम।
4/6Image Source : YOUTUBE
जब रंगे हुए दीया अच्छी तरह से सूख जाएं तब उसके ऊपर गोंद की एक पतली लेयर लगाएं और उसके ऊपर हलके हाथों से ग्लिटर डालें और उसे सूखने दें. बेस रंग के सूखने के बाद, दीयों के किनारे पर अपनी पसंद की रेखाएँ और पैटर्न बनाएँ।
5/6Image Source : YOUTUBE- @Mamatha Nikhilesh
दीयों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए छोटे छोटे कांच या कुंदन का इस्तेमालकरें। गोलाकार या हीरे के आकार में छोटे, पहले से कटे हुए मिरर को चिपकने के लिए गोंड का इस्तेमाल करें। दीये पर रंगीन कुंदन या मोती चिपकाकर विस्तृत, रत्न-रंग के पैटर्न बनाएँ।
अगर आप दीयों को और भी आकर्षक बनाना चाहते हैं तो उसपर मंडला आर्ट बना सकते हैं। पेस्टल या गहरे बेस कोट से शुरुआत करें। विभिन्न रंगों के डॉट्स वाले पैटर्न बनाने के लिए डॉटिंग टूल्स का इस्तेमाल करें। महीन नोक वाले पेंटब्रश या 3D आउटलाइनर से ट्रेस करने और भरने से पहले पेंसिल से मंडला या अन्य पैटर्न बनाएँ।