1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे के अनचाहे बाल हटाने का आसान घरेलू नुस्खा

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने का आसान घरेलू नुस्खा

Written By: Ritu Raj
Published : Jun 10, 2026 08:09 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 08:09 pm IST
बेसन और हल्दी की मदद से आप अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी बालों की जड़ों को कमजोर करती है। इसका पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, और थोड़ा सा गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
1/5 Image Source : magnific

चीनी, नींबू और शहद का पेस्ट नेचुरल वैक्स की तरह काम करता है, जो चेहरे के अनचाहे बालों को जड़ से हटाने का काम करता है। इसके लिए 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद, और 1 चम्मच नींबू का रस लें। तीनों को एक कटोरी में मिलाकर थोड़ा सा गर्म कर लें ताकि चीनी पिघल जाए और यह चिपचिपा पेस्ट बन जाए। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं।
2/5 Image Source : magnific

अंडा और कॉर्नस्टार्च भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में सहायक है। यह सूखने के बाद एक पील-ऑफ मास्क की तरह बन जाता है, जिससे बारीक बाल आसानी से खिंचकर निकल जाते हैं।
3/5 Image Source : magnific
अंडा और कॉर्नस्टार्च भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में सहायक है। यह सूखने के बाद एक पील-ऑफ मास्क की तरह बन जाता है, जिससे बारीक बाल आसानी से खिंचकर निकल जाते हैं।
पपीते में 'पपेन' नाम का एंजाइम होता है, जो बालों के रोम को सिकोड़ देता है, जिससे बाल उगना कम हो जाते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मैश किए हुए पपीते में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धोते हुए हल्के हाथों से मसाज करें।
4/5 Image Source : magnific

ओट्स और केले का स्क्रब ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन माना जाता है। ओट्स बेहतरीन स्क्रबर की तरह काम करता है और केला त्वचा को नमी देता है। 2 चम्मच ओट्स का पाउडर और 1 पका मैश किया हुआ केला मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement