कॉकरोच भगाने के असरदार घरेलू उपाय, कोनों से निकलकर भागने लगेंगे
कॉकरोच भगाने के असरदार घरेलू उपाय, कोनों से निकलकर भागने लगेंगे
बारिश के दिनों में कॉकरोच काफी बढ़ जाते हैं। नालियों से निकलकर आपके घर और रसोई तक पहुंच जाते हैं। अगर आप भी कॉकरोच के परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से कॉकरोच को दूर भगाया जा सकता है।
Published : Aug 05, 2026 10:38 am IST, Updated : Aug 05, 2026 10:38 am IST
1/5Image Source : India Tv
कॉकरोच को भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा और चीनी को मिलाकर रख दें। आप उन जगहों पर ये मिश्रण डाल दें, जहां अक्सर कॉकरोच आते हैं। चीनी की मिठास लेने के लिए कॉकरोच बाहर निकलेंगे और सोडा से उनके शरीर की शक्ति कम हो जाएगी। सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे या दीवारों के किनारे आप इसे डाल दें। इससे कॉकरोच कम होने लगेंगे।
2/5Image Source : Magnific
तेज खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप तेज पत्ता का इस्तेमाल करें। तेजपत्ता में काफी खुशबू होती है। जिससे कॉकरोच कम आते हैं। इसके लिए आपको जहां भी लगता है कि कॉकरोच ज्यादा आएंगे, वहां सूखे तेजपत्तों को हल्का-सा मसलकर डाल दें। किचन के कोनों में भी तेज पत्ता रख दें।
3/5Image Source : Magnific
लहसुन और प्याज का पेस्ट बनाकर जगह-जगह डाल दें। लहसुन और प्याज की तीखी महक से कॉकरोच भाग निकलेंगे। आपको इसके लिए पेस्ट को गाढ़ा रखना है और इसे जगह-जगह पर डालकर छोड़ देना है। इस पेस्ट को किचन की दरारों, ड्रेन के पास या उन जगहों पर थोड़ा-थोड़ा लगा सकते हैं, जहां कॉकरोच ज्यादा होते हैं।
4/5Image Source : Magnific
कुछ फल और सब्जियों के छिलके भी कॉकरोच भगाने में असरदार होते हैं। इसके लिए खीरे के छिलके सिंक के नीचे और किचन में रख दें। खीरे की छिलके सूखने पर हटा दें। इसके अलावा आप संतरे और नींबू के छिलके भी रख सकते हैं। इसमें नेचुरल ऑयल होता है जिसकी खुशबू से कॉकरोच दूर भागने लगते हैं। इसे पानी में मिलाकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं।
5/5Image Source : India Tv
अगर इन उपायों से भी कॉकरोच नहीं भाग रहे हैं तो बाजार में बोरिक एसिड नाम का एक पाउडर मिलता है। आप इस पाउडर में बराबर की मात्रा में आटा मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इन गोलियों को उन जगहों पर डाल दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। इससे सारे कॉकरोच खत्म हो जाएंगे।