Published : Mar 17, 2026 05:55 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 05:55 pm IST
1/5Image Source : YOUTUBE - @beauty drive with salma
अरबी डिज़ाइन की मिनिमल मेहंदी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हल्के और एलिगेंट पैटर्न वाली यह मेहंदी हाथों को बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देती है। अगर आप ईद के मौके पर कुछ सिंपल लेकिन आकर्षक मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो अरबी स्टाइल की मिनिमल डिज़ाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें कम पैटर्न के साथ फ्लोरल और बेल जैसे डिज़ाइन बनाए जाते हैं, जो हाथों की खूबसूरती को और भी निखार देते हैं।
2/5Image Source : YOUTUBE - @Fashion Clock
मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन: मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इसमें हाथों पर फूलों और पंखुड़ियों का डिजाइन बनाया जाता हैं। जैसे छोटी गुलाब या कमल की बेलें, ये डिजाइन हाथों पर बहुत ही एलिगेंट लगते हैं।
3/5Image Source : YOUTUBE - Zeenath's World
चांद मेहंदी डिज़ाइन,: चांद मेहंदी डिज़ाइन, अर्धचंद्र और तारों के कॉम्बिनेशन से बनते हैं। यह मेहंदी डिजाइन ईद और करवा चौथ जैसे त्योहारों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। इस डिजाइन को बैक हैंड या फ्रंट हैंड पर बारीक नक्काशी के साथ बेहद आकर्षक तरीके से लगाया जाता है।
4/5Image Source : YOUTUBE - @5t9 art
सिंगल ट्रेल मेहंदी: सिंगल ट्रेल मेहंदी एक सरल और सुरुचिपूर्ण डिज़ाइन है, जिसमें हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगलियों तक एक ही बेल बनाई जाती है। यह स्टाइलिश, मॉडर्न लुक देता है, बनाने में आसान है और मिनिमल लुक के लिए एकदम सही है।
5/5Image Source : YOUTUBE - @beauty drive with salma
बैक मेहँदी डिज़ाइन: यह एक बेहद क्रिएटिव मेहंदी पैटर्न है जो कलाई पर एक गोल टिक्की और उंगलियों पर भरकर बैक हैंड पर लगाया गया है