झड़ते बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार टिप्स
झड़ते बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार टिप्स
Hair Fall Control: बालों का झड़ना आजकल बड़ी समस्या बन गई है। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें केमिकल वाले प्रोडक्ट, खानपान में गड़बड़ी और खराब दिनचर्या को अहम माना जाता है। इन 3 असरदार टिप्स से हेयर फॉल कम हो सकता है।
Published : Jun 11, 2025 02:17 pm IST, Updated : Jun 11, 2025 02:17 pm IST
1/5Image Source : AI Image
बालों का झड़ना रोकने के लिए खाने में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। खाने में सीड्स और ड्राईफ्रूट्स की मात्रा बढ़ा दें। जिंक की कमी होने से भी हेयर फॉल की समस्या होने लगती है।
2/5Image Source : Freepik
बालों का झड़ना रोकने के लिए नींद बहुत अहम है। रोजाना 8 घंटे की नींद लेने से हार्मोंस बैलेंस रहते हैं। इससे बालों के टूटने की समस्या भी कम हो जाती है। इसलिए रोजाना भरपूर नींद जरूर लें।
3/5Image Source : Freepik
संतुलित आहार लें, जिसमें विटामिन और मिनरल शामिल हों। इससे बालों को सही पोषण मिलेगा और बालों के विकास में मदद मिलेगी। सही डाइट से हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : Freepik
ज्यादा मोटापा बढ़ना भी बालों के झड़ने की वजह हो सकती है। इसलिए मोटापा कंट्रोल रखें। वजन बढ़ने से हार्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकता है, जो हेयर फॉल की वजह बनता है। इसलिए वजन कम ही रखें।
5/5Image Source : Freepik
रोजाना योग और एक्सरसाइज से तनाव को कम किया जा सकता है। इससे बालों पर भी असर होगा। तनाव लेने से बालों का झड़ना बढ़ता है। ऐसा कई रिसर्च में सामने आ चुका है। इसलिए योग और ध्यान करके तनाव मुक्त रहें।