पेट में हो रही जलन को शांत करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
पेट में हो रही जलन को शांत करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
Remedies To Stop Stomach Burning: अक्सर कुछ उल्टा-पुल्टा खाने से पेट में जलन होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय है जिनसे पेट की जलन में तुरंत आराम मिलेगा। जानिए क्या करें?
Published : Jun 18, 2025 10:49 am IST, Updated : Jun 18, 2025 10:49 am IST
1/6Image Source : Ai Image
ज्यादा तला भुना खाने या कई बार ज्यादा मसालेदार खाना खाने के बाद पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जिससे पेट में जलन होने लगती है। पेट में हो रही जलन को शांत करने के लिए आप ये असरदार उपाय कर सकते हैं।
2/6Image Source : AI Image
जब भी पेट में जलन होने लगे तो 1 गिलास ठंडा दूध पी लें। इससे पेट को ठंडक मिलती है और जलन शांत होती है। हां ध्यान रखें दूध पतला होना चाहिए। आप चाहें को आधा गिलास दूध और उसमें आधा गिलास पानी मिला लें।
3/6Image Source : AI Image
पेट में जलन कम करने के लिए छाछ पी सकते हैं। गर्मियों में छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे पीने से पेट की गर्मी कम होती है। लेकिन ध्यान रखें छाछ में ज्यादा मिर्च या मसाला नहीं होना चाहिए।
4/6Image Source : AI Image
सौंफ की तासीर ठंडी होती है। जब भी लगे कि खाने के बाद पेट में एसिड बन रहा है और जलन हो रही है तो सौंफ और उसमें मिश्री मिलाकर खा लें। इससे पेट ठंडा रहेगा और गैस एसिडिटी की समस्या दूर होगी।
5/6Image Source : Ai Image
नारियल पानी भी पेट की गर्मी और जलन को शांत करता है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी जरूर पीएं। नारियल पानी एसिड को कम करने में मददगार साबित होता है।
6/6Image Source : Freepik
नींबू पानी पीने से पेट की जलन कम होती है। इससे ठंडक का अहसास होता है। गर्मियों में नींबू पानी सबसे अच्छा है। नींबू में थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पेट में बन रहा एसिड कम होता है।