लटकी त्वचा को टाइट करने के लिए करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी रिंकल्स
लटकी त्वचा को टाइट करने के लिए करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी रिंकल्स
Skin Tightening Remedies: उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की त्वचा लटकने लगती है और झुर्रियों की समस्या शुरू हो जाती है। रिंकल्स को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे 40-50 साल के बाद भी आपकी त्वचा जवान बनी रहेगी।
Published : Mar 23, 2026 10:01 am IST, Updated : Mar 23, 2026 10:01 am IST
1/5Image Source : Freepik
एक उम्र के बाद त्वचा ढीली होने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। हालांकि कई बार प्रीमैच्योर एजिंग भी इसका कारण हो सकती है। कुछ लोग अपनी उम्र से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे पानी की कमी, पोषण की कमी, तनाव, त्वचा की सही देखभाल न करना इसमें अहम हैं।
2/5Image Source : Freepik
त्वचा को लटकने से बचाने और झुर्रियों से बचाने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे त्वचा में नमी रहती है और त्वचा रूखी बेजान होकर ढीली नहीं पड़ती है।
3/5Image Source : Freepik
कोलेजन स्किन को टाइट और जवान बनाए रखने के लिए जरूरी प्रोटीन होता है जो हमारा शरीर खुद बनाता है। कोलेजन से त्वचा की इटास्टिसिटी और स्किन टोन बेहतर होती है। सभी खट्टे फल कोलेजन से भरपूर होते हैं। ये फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और कोलेजन बढ़ते हैं। बेरीज भी कोलेजन के लिए अच्छा फूल है।
4/5Image Source : Freepik
मसाज करने से स्किन टाइट होती है। जब आप मालिश करते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे ग्लो आता है। चेहरे की मसाज के लिए नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। हफ्ते में 1-2 बार मसाज करने से चेहरे पर आई झुर्रियां कम होने लगेंगी।
5/5Image Source : Freepik
स्किन टाइटनिंग के लिए फेस मास्क भी असरदार साबित होते हैं। इसके लिए आप पका केला लें और मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मास्क बना लें और चेहरे पर लगा लें। दूसरा मास्त है कि एवोकाडो लें और उसमें योगर्ट मिलाकर फेस पर लगाएं। एलोवेरा और हल्दी मिलाकर फेस मास्क बना सकते हैं। इससे त्वचा टाइट होती है झुर्रियां कम होती हैं।