स्किन केयर में इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में होगा एजिंग से बचाव
स्किन केयर में इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में होगा एजिंग से बचाव
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर कोई भी स्क्रबर या फेशवॉश का इस्तेमाल नहीं करें। झुर्रियां और रिंकल्स दिखने लगते हैं। लेकिन अगर तीस की उम्र में ही चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे हैं तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह स्किन केयर को लेकर लापरवाही है। ऐसे में चलिए जानते हैं चेहरे को एजिंग से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Published : Feb 16, 2026 11:30 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 11:33 pm IST
1/5Image Source : freepik
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर झुर्रियां और रिंकल्स दिखने लगते हैं। लेकिन अगर तीस की उम्र में ही चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे हैं तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह स्किन केयर को लेकर लापरवाही है। ऐसे में चलिए जानते हैं चेहरे को एजिंग से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
2/5Image Source : unsplash
सुबह उठकर सबसे पहले अपनी स्किन को कॉटन पैड से अच्छी तरह क्लीन करें। साथ ही जब भी बाहर से आएं तो स्किन को क्लीन्ज करें। चेहरे को साफ करने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
3/5Image Source : unsplash
कोई भी स्क्रबर या फेशवॉश का इस्तेमाल नहीं करें। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए स्क्रबर और फेशवॉश का ही अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। बाहर जाते समय हमेशा एसपीएफ 50 सनस्क्रीन अप्लाई करें।
4/5Image Source : unsplash
सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। सस्ते और चिप प्रोडक्ट्स चेहरे को डैमेज करते हैं। हमेशा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन सी और ई जैसी चीजों को शामिल करें, जो त्वचा को फ्री रैडिकल से बचाने में मदद कर सकते हैं।
5/5Image Source : unsplash
रोज़ाना रात को सोने से पहले मेकअप निकालें। अगर मेकअप नहीं किया है तब भी अपने चहेरे को सादे पानी से धोकर ही सोने जाएँ। अपनी स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे जैसे- बेसन, हल्दी, दही शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल करें।