झाइयों से मिलेगा छुटकारा, बस करके देखें कच्चे आलू का इस्तेमाल
झाइयों से मिलेगा छुटकारा, बस करके देखें कच्चे आलू का इस्तेमाल
कच्चे आलू को त्वचा की देखभाल के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं। ऐसे में यहां जान लें इससे क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Aug 13, 2026 02:36 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 02:36 pm IST
1/5Image Source : Magnific
कच्चे आलू को त्वचा की देखभाल के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : Magnific
आलू का सीधा इस्तेमाल: इसके लिए एक कच्चा आलू लें और उसकी गोल स्लाइस काट लें। आलू की स्लाइस पर कुछ बूंदें पानी या गुलाब जल की डालें और इसे चेहरे पर झाइयों वाली जगह पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट के लिए रगड़ें। इसके रस को चेहरे पर 10-15 मिनट लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
3/5Image Source : Magnific
कच्चा आलू और नींबू का रस: नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो आलू के साथ मिलकर पिगमेंटेशन पर तेजी से असर दिखाते हैं। इसके लिए 2 चम्मच आलू का रस लें। फिर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे कॉटन की मदद से झाइयों पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो 10-12 मिनट बाद चेहरा धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू का इस्तेमाल करने से बचें या पहले पैच टेस्ट कर लें।
4/5Image Source : Magnific
आलू और शहद का फेस पैक: अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो यह पैक झाइयों को कम करने के साथ स्किन को मॉइश्चराइज भी कर सकता है। इसके लिए 2 चम्मच आलू का पेस्ट या रस लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को मिलाकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट सूखने के बाद पानी से धो लें।
5/5Image Source : Magnific
आलू और दही का मास्क:दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और आलू झाइयों को हल्का करता है। इसके लिए 1 चम्मच आलू का गूदा लें, फिर इसमें 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।