Written By: Vanshika Saxena
Published : Oct 22, 2025 08:29 pm IST, Updated : Oct 22, 2025 08:29 pm IST
Image Source : FREEPIK
शराब पीने की आदत आपकी सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। ये जानते हुए भी लोग शराब पीते हैं और कभी-कभी इतनी ज्यादा शराब पी लेते हैं कि नशे में धुत्त हो जाते हैं। आइए शराब का नशा उतारने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं...
Image Source : FREEPIK
कभी आपके दोस्त ने या फिर जान पहचान वाले ने इतनी ज्यादा शराब पी ले कि वो खुद को संभाल भी नहीं पा रहा हो, तो आपको उसे नींबू पानी पिला देना चाहिए। आपको बता दें कि नींबू पानी शराब के नशे को उतारने में असरदार साबित हो सकता है।
Image Source : FREEPIK
अदरक का रस भी शराब के नशे को उतारने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप या फिर आपका कोई दोस्त शराब के नशे में धुत्त हो जाए, तो शराब का नशा उतारने के लिए अदरक के रस का सेवन किया जा सकता है।
Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शराब का नशा उतारने के लिए नारियल का पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा शराब का नशा उतारने के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, आपको अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए शराब पीने की आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
Image Source : FREEPIK
अगर इस तरह के घरेलू उपायों को आजमाने के बाद भी शराब का नशा नहीं उतर पा रहा है या फिर आपको तबीयत खराब लग रही है, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले भी डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए।