बदलते मौसम में फट रहे हैं होंठ, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
बदलते मौसम में फट रहे हैं होंठ, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
बदलते मौसम में होंठों का फटना एक आम समस्या है, क्योंकि होंठों की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब हवा में नमी कम होती है, तो होंठ अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ असरदार और आसान घरेलू नुस्खे बताए गए हैं जो आपके होंठों को फिर से मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करेंग
Published : Feb 25, 2026 11:33 am IST, Updated : Feb 25, 2026 11:33 am IST
1/5Image Source : Freepik
बदलते मौसम में होंठों का फटना एक आम समस्या है, क्योंकि होंठों की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब हवा में नमी कम होती है, तो होंठ अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ असरदार और आसान घरेलू नुस्खे बताए गए हैं जो आपके होंठों को फिर से मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करेंगे।
2/5Image Source : Freepik
दादी-नानी का यह नुस्खा आज भी सबसे कारगर है। रात को सोने से पहले अपनी नाभि और होंठों पर थोड़ा सा शुद्ध देसी घी लगाएं। यह होंठों को अंदरूनी पोषण देता है और उन्हें गहराई से मॉइस्चराइज करता है।
3/5Image Source : Freepik
नारियल के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। दिन में 2-3 बार होंठों पर नारियल का तेल लगाएं।
4/5Image Source : Freepik
अगर आपके होंठ फटने की वजह से जल रहे हैं या उनमें दर्द है, तो एलोवेरा सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे होंठों पर लगाएं। यह होंठों को ठंडक पहुंचाता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
5/5Image Source : Freepik
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और ग्लिसरीन नमी को लॉक करने का काम करती है। इसके लिए आधा चम्मच शहद में दो बूंद ग्लिसरीन मिलाकर होंठों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें या लगा रहने दें। यह फटे हुए होंठों के घाव भरने में मदद करता है।