बालों को झटपट काला बनाने के लिए लगाएं ये चीजें, सफेद बालों की हो जाएगी छुट्टी
बालों को झटपट काला बनाने के लिए लगाएं ये चीजें, सफेद बालों की हो जाएगी छुट्टी
Remedies For White Hair: सफेद बालों को काला बनाने के लिए नेचुरल कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जिन्हें लगाने से बाल काले हो सकते हैं। जानिए बालों को काला बनाने के लिए क्या उपाय करें?
Published : Jun 09, 2025 04:50 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 04:50 pm IST
1/5Image Source : India Tv
आजकल उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए जिन केमिकल वाले कलर्स का उपयोग किया जाता है उससे बाल और सफेद हो जाते हैं। इससे बेहतर है कि बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए कुछ उपाय करें।
2/5Image Source : AI Image
बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेहंदी को चाय की पत्ती के पानी में भिगोएं। 1 गिलास पानी में 1 बड़ी चम्मच चाय पत्ती उबालें इस पानी से मेहंदी का घोल तैयार करें। इस मेहंदी को लगाने से कुछ ही दिनों में बाल काले होने लगेंगे।
3/5Image Source : Freepik
सफेद बालों को रंगने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल करें। कलौंजी को हल्का भूनकर पीस लें और बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को नारियल तेल मिलाकर हेयर पैक बना लें। इसे सफेद बालों पर इस्तेमाल करें। कुछ दिनों तक लगातार इस तेल को लगाने से बाल काले होने लगेंगे।
4/5Image Source : AI Image
मेहंदी में इंडियो पाउडर मिलाकर लगाने से भी बाल काले हो जाते हैं। इंडिगो पाउडर बालों को काला बनाने के लिए असरदार घरेलू उपाय है। इसके लिए मेहंदी में 2-3 चम्मच इंडिगो पाउडर मिलाएं और हेयर पैक की तरह बालों पर इस्तेमाल करें। इसे बालों में 40-45 मिनट लगाकर रखें, बालों पर असर दिखने लगेगा।
5/5Image Source : AI Image
कॉफी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बालों पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। कॉफी को पानी में घोलकर मिक्स कर लें। इस पानी को बालों पर लगाएं और थोड़ा देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ये नुस्खा बाल काले करने में असरदार साबित होगा।