Water In 24 Hours In Winter: सर्दियों में जो लोग प्यास लगने ही पानी पीते हैं, लेकिन ठंड के कारण कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। जानिए सर्दियों में 24 घंटे में आपको कितना पानी पीना चाहिए।
Published : Nov 12, 2025 04:12 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 04:13 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में ठंडा मौसम होने की वजह से प्यास कम लगती है। यही वजह है कि लोग जरूरत से कम पानी पीते हैं। बस जब प्यास लगी 1-2 घूंट पानी के पी लिए और फिर भूल गए। लेकिन इस मौसम में भी कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
2/5Image Source : Freepik
सर्दियों में भी भरपूर पानी पीने की जरूरत होती है। भले ही प्यास कम लगे लेकिन दिनभर यानि 24 घंटे में आपको 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में ड्राईनेस की समस्या कम होगी।
3/5Image Source : Freepik
पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। डिहाइड्रेशन नहीं होता और स्किन भी ग्लोइंग बनी रहती है। भरपूर पानी पीने से आप एनर्जेटिक और रिफ्रेश फील करेंगे।
4/5Image Source : Freepik
दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। आपको भूख कम लगेगी और पेट की समस्याएं कम होंगी। पाचन और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
5/5Image Source : Freepik
सर्दियों में पानी की कमी से गैस, एसिडिटी, पेट में जलन की समस्या हो सकती है। पेट के अल्सर का कारण भी पैदा हो सकता है। इसलिए पानी पीते रहें और शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखें।