चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 5 तरीके, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 5 तरीके, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर
How To Use Gulab Jal On Face: चेहरे पर निखार लाने के गुलाब जल असरदार है। गुलाबजल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और दाग-धब्बे दूर कर फेस को क्लीन करता है। जानिए चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 5 तरीके।
Published : Feb 03, 2025 08:28 pm IST, Updated : Feb 03, 2025 08:30 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में फेस काफी ड्राई होने लगता है। चेहरे की चमक जैसे गायब हो जाती है और रंग फीका सा दिखता है। इसके लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाना फायदेमंद होता है। गुलाबजल लगाने से चेहरे पर निखार आने लगता है और त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहता है।
2/5Image Source : Freepik
गुलाब को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फेस पर जमा गंदगी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण साफ होता है। गुलाब जल नेचुरल क्लींजर का काम करता है। इससे स्किन पर निखार आता है। आप सुबह शाम गुलाब जल से चेहरा साफ कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रहती है। इसके लिए 2 चम्मच गुलाबजल में इतना ही एलोवेरा जेल मिला लें। इस मिश्रण से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें और फिर 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर भी रख सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
गुलाब जल में चंदन पाउडर मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इससे त्वचा पर होने वाली खुजली और इरिटेशन भी दूर हो जाती है। मुंहासे कम होते हैं और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल डाता है। आप इसे फेसपैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
जिनकी स्किन काफी ड्राई रहती है वो लोग गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे ड्राईनेस कम होती है और निखार बढ़ता है। गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।