खाने में नखरे दिखाता है बच्चा, डाइट में ऐसे शामिल करें विटामिन और न्यूट्रिशन
खाने में नखरे दिखाता है बच्चा, डाइट में ऐसे शामिल करें विटामिन और न्यूट्रिशन
How To Control Picky Eater Child Habit: आजकल बच्चों को खाना खिलाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। खासतौर से हेल्दी खाना खिलाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में कुछ खास बातों का ख्याल रखते हुए बच्चों की डाइट में विटामिन और न्यूट्रिशन शामिल कर सकते हैं।
Published : Jun 02, 2025 05:12 pm IST, Updated : Jun 02, 2025 05:12 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी हैं। लेकिन आजकल बच्चे हेल्दी खाने में सबसे ज्यादा नखरे करते हैं। बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है।
2/5Image Source : Freepik
डॉ. पंकज गर्ग (उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार, नियोनेटोलॉजी विभाग, बाल स्वास्थ्य संस्थान, सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली) ने बताया कि बच्चे के 1,000 दिन उसकी स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण रोल प्ले करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के लिए खाना बनाने और उसे सजाने में बच्चों को शामिल करें। बच्चों को उनकी पसंदीदा शेप में खाना बनाने दें। इससे बच्चों को खाना अट्रैक्टिव लगेगा और वो हेल्दी खाना भी खुशी से खाएंगे।
4/5Image Source : Freepik
बच्चों का एक फिक्स मील टाइम सेट करें। इससे बच्चों में हेल्दी खाने की आदत बनती है। इसमें बच्चों को अलग-अलग वैरायटी का खाना ऑफर करें। बच्चों को हेल्दी नट्स, सीड्स, फल और डेयरी प्रोडक्ट्स खाने के लिए दें।
5/5Image Source : Freepik
बच्चे के साथ मिलकर बैठकर आप भी खाना खाएं। बच्चों को टीवी की जगह कोई स्टोरी सुनाते हुए खाना खिलाएं। पूरी फैमिली के एक साथ खाना खाने से बच्चे जल्दी और हेल्दी भोजन खाना सीख जाते हैं।