1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. कैसे करते हैं आइस मसाज? जान लीजिए जबरदस्त लाभ

कैसे करते हैं आइस मसाज? जान लीजिए जबरदस्त लाभ

Written By: Vanshika Saxena
Published : May 18, 2025 12:25 pm IST,  Updated : May 18, 2025 12:25 pm IST
आइस मसाज आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइस मसाज करने के लिए सबसे पहले फेस वॉश कर चेहरे को साफ कर लीजिए। अब आप एक सूती कपड़े में आइस क्यूब्स निकाल लीजिए।
1/5 Image Source : Freepik
आइस मसाज आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइस मसाज करने के लिए सबसे पहले फेस वॉश कर चेहरे को साफ कर लीजिए। अब आप एक सूती कपड़े में आइस क्यूब्स निकाल लीजिए।
आइए आइस क्यूब्स को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। आपको आइस क्यूब्स को सूती कपड़े में लपेट लेना है और फिर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करनी है। लगभग हर 30 सेकेंड में आइस क्यूब को थोड़ा सा घुमाइए और फिर दो से तीन मिनट तक मसाज कीजिए।
2/5 Image Source : Freepik
आइए आइस क्यूब्स को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। आपको आइस क्यूब्स को सूती कपड़े में लपेट लेना है और फिर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करनी है। लगभग हर 30 सेकेंड में आइस क्यूब को थोड़ा सा घुमाइए और फिर दो से तीन मिनट तक मसाज कीजिए।
आइस क्यूब्स को इस तरह से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आप अपनी डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए और त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए आइस मसाज कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
आइस क्यूब्स को इस तरह से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आप अपनी डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए और त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए आइस मसाज कर सकते हैं।
अगर आप एक्ने और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी आइस मसाज की मदद ले सकते हैं। क्या आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पैदा हो गए हैं? अगर हां, तो इस समस्या को दूर करने के लिए भी आइस मसाज की जा सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आप एक्ने और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी आइस मसाज की मदद ले सकते हैं। क्या आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पैदा हो गए हैं? अगर हां, तो इस समस्या को दूर करने के लिए भी आइस मसाज की जा सकती है।
त्वचा को लंबे समय तक टाइट यानी जवान बनाए रखने के लिए भी आइस मसाज को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। गर्मियों में सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आइस मसाज की मदद ली जा सकती है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement