दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाएं? ये आसान नुस्खे आ सकते हैं काम
दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाएं? ये आसान नुस्खे आ सकते हैं काम
दो मुंहे बालों की वजह से न केवल बालों की चमक आ खो जाती है, बल्कि उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग बालों को ट्रिम करवाते हैं लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इससे आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं।
Published : Jun 06, 2026 12:51 pm IST, Updated : Jun 06, 2026 12:51 pm IST
1/5Image Source : magnific
अंडे और शहद की मदद से आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक अंडे की जर्दी में एक चम्मच शहद और दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसे बालों के निचले हिस्से पर 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें। प्रोटीन से भरपूर यह मास्क बालों को रिपेयर करता है।
2/5Image Source : magnific
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप पपीता और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पके हुए पपीते को मैश करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। 40 मिनट बाद धो लें। इससे दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
3/5Image Source : magnific
आधे कप दूध में एक चम्मच मलाई मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसे खास तौर पर बालों के सिरों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
4/5Image Source : magnific
थोड़ा सा नारियल तेल गुनगुना करें और इसे बालों के सिरों पर अच्छी तरह लगाएं। यह बालों के क्यूटिकल्स को लॉक करता है।
5/5Image Source : magnific
कैस्टर ऑयल और बादाम तेल भी दो मुंहे से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए कैस्टर ऑयल में बादाम के तेल को मिक्स करके लगाएं। यह बालों को टूटने से बचाएगा।