एलोवेरा जेल से हेयर सीरम कैसे बनाएं, जानिए इसमें क्या-क्या मिलाते हैं
एलोवेरा जेल से हेयर सीरम कैसे बनाएं, जानिए इसमें क्या-क्या मिलाते हैं
Aloe Vera Hair Serum: बालों के लिए एलोवेरा से नेचुरल हेयर सीरम बना सकते हैं। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। धूप भी बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाती है। आप घर में एलोवेरा सीरम आसानी से बना सकते हैं।
Published : Mar 27, 2026 09:17 am IST, Updated : Mar 27, 2026 09:17 am IST
1/5Image Source : Freepik
बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए एलोवेरा जेल बहुत अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। इससे बालों का रूखापन कम होता है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों की डीप कंडीशनिंग करते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प की समस्याओं को कम करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
आप घर में लगे एलोवेरा के पौधे से जेल निकालकर बालों में लगा सकते हैं। इससे आप हेयर सीरम भी तैयार कर सकते हैं। एलोवेरा जेल से हेयर सीरम बनाने के लिए आपको 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा का जेल लेना है। इसमें करीब 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच बादाम का तेल, 4- 5 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स करना है।
3/5Image Source : Freepik
सीरम को बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं बनाना है। अगर ज्यादा गाढ़ा लगे और ऑयली सीरम बनकर तैयार हो तो आप इसमें गुलाबजल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। तैयार मिक्स को किसी बोतल में डालें और सोने से पहले बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगा लें।
4/5Image Source : Freepik
सीरम को अगले दिन सुबह नॉर्मल पानी से बालों को धोकर साफ कर लें। इस तरह लगातार कुछ दिनों तक इस सीरम को लगाने से बालों में काफी फर्क नज़र आने लगेगा। इससे रूखे बाल मुलायम और चमकदार बन जाएंगे। बालों में हो रही डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाएगी।
5/5Image Source : Freepik
एलोवेरा जेल हेयर सीरम लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा और दोमुंहे बाल भी कम होने लगेंगे। ये सीरम हर तरह के बालों के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ये एकदम नेचुरल और कैमिकल फ्री है। इससे बालों को किसी तरह का डैमेज नहीं होता है। एलोवेरा सीरम को बालों पर लगाने से बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।