घर में लगे पेड़ पौधों की जब सही देखभाल होती है वे तभी हरे भरे रहते हैं। अगर आप समय समय पर खाद और पानी नहीं डालेंगे तो पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद के बारे में बताएंगे जो आप घर में ही पौधों की देखरेख के लिए तैयार कर सकते हैं।
Published : Jun 07, 2026 11:28 am IST, Updated : Jun 07, 2026 11:28 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
घर में लगे पेड़ पौधों की जब सही देखभाल होती है वे तभी हरे भरे रहते हैं। अगर आप समय समय पर खाद और पानी नहीं डालेंगे तो पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद के बारे में बताएंगे जो आप घर में ही पौधों की देखरेख के लिए तैयार कर सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
सब्जियों के छिलके: अगर आप चाहते हैं कि आपके पेड़ पौधों को लगातार खाद पानी मिलता रहे तो आप सब्जियों के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू, प्याज, खीरा और गाजर जैसी सब्जियों के छिलके को मिट्टी के ढेर में मिलाएं। ये छिलके सड़कर मिट्टी को पोषक तत्व देते हैं।
3/5Image Source : UNSPLAHS
चाय की पत्तियां: अगर आप अपने पौधों को हरा भरा रखना चाहते हैं तो चाय की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पत्तियां नाइट्रोजन से भरपूर होती हैं जो पौधों की मिट्टी के लिए खाद और पोषक तत्व का काम करती हैं।
4/5Image Source : UNSPLAHS
अंडे का छिलका: पौधों को हरा भरा रखने के लिए आप लिए अंडे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, अंडे के छिलके में, मौजूद कैल्शियम पौधों को जड़ से मज़बूत बनाता है। अंडों के छिलके को सुखाकर, आप उसका पाउडर बनाएं और फिर मिटटी की साथ पर उसे छिड़क दें।
5/5Image Source : UNSPLASH
चावल का पानी: पौधों के लिए चावल का पानी भी ऑर्गनिक खाद की तरह कमा करता है। कच्चे चावल को धोने के बाद आप उसका पानी पौधों में डाल सकते हैं। इसमें मौजूद मिनिरल और सतर्क पौधों को पोषक तत्व देते हैं।