1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. घर पर मीट मसाला कैसे बनाएं?

घर पर मीट मसाला कैसे बनाएं?

Written By: Ritu Raj
Published : May 19, 2026 07:52 am IST,  Updated : May 19, 2026 07:52 am IST
घर पर बना मीट मसाला न केवल मिलावट से बचाता है, बल्कि इसकी खुशबू और स्वाद बाजार वाले मसाले से कहीं बेहतर होता है।
1/5 Image Source : India tv
घर पर बना मीट मसाला न केवल मिलावट से बचाता है, बल्कि इसकी खुशबू और स्वाद बाजार वाले मसाले से कहीं बेहतर होता है।
100 ग्राम मीट मसाला तैयार करने के लिए सामग्री: खड़ा धनिया: 4 बड़े चम्मच, जीरा: 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च: 1 बड़ा चम्मच, बड़ी इलायची: 4-5 पीस, हरी इलायची: 10-12 पीस, लौंग: 1 छोटा चम्मच, दालचीनी: 2-3 मध्यम टुकड़े, जावित्री: 2 फूल, जायफल: आधा टुकड़ा (घिसा हुआ या कुचला हुआ), सूखी लाल मिर्च: 5-6 (तीखेपन के अनुसार), तेजपत्ता: 3-4 पत्ते, सौंफ: 1 बड़ा चम्मच, मेथी दाना: ½ छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच, सोंठ पाउडर: 1 छोटा चम्मच
2/5 Image Source : Magnific

सबसे पहले सभी खड़े मसालों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उनमें कोई कंकड़ या धूल न रहे। इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही को धीमी आंच पर गरम करें। सबसे पहले धनिया, जीरा, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालें। इन्हें 1-2 मिनट तक चलाएं। अब इसमें बाकी बचे हुए खड़े मसाले लौंग, दालचीनी, जावित्री, इलायची, सौंफ, मेथी, लाल मिर्च और तेजपत्ता डाल दें। मसालों को तब तक भूनें जब तक कि उनमें से हल्की सोंधी खुशबू न आने लगे और उनका रंग हल्का गहरा न हो जाए।
3/5 Image Source : canva

जब मसाले भून जाए तो मसालों को आंच से उतारकर एक प्लेट में फैला दें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
4/5 Image Source : canva
जब मसाले भून जाए तो मसालों को आंच से उतारकर एक प्लेट में फैला दें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
जब मसाले ठंडे हो जाए तो ठंडे मसालों को मिक्सी के जार में डालें। इसमें हल्दी पाउडर और सोंठ पाउडर मिलाएं। मसाले को बारीक पीस लें। अगर आपको थोड़ा दरदरा मसाला पसंद है, तो इसे हल्का दरदरा भी रख सकते हैं। मसाले को छान लें ताकि बड़े टुकड़े निकल जाएं। इसे एक कांच के एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रखें।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement