1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. सूखे और कड़े नाखूनों को मुलायम बनाने के लिए करें ये आसान उपाय

सूखे और कड़े नाखूनों को मुलायम बनाने के लिए करें ये आसान उपाय

Published : Mar 31, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 02:13 pm IST
उम्र के साथ शरीर में पोषण और नमी कम होने लगती है। जिससे नाखून सूखने लगते हैं और कमजोर होकर टूट जाते हैं। इसके लिए नाखूनों को मुलायम और हाइड्रेट रखना जरूरी है। जैतून के तेल में थोड़ा नींबू मिलाकर रोजाना रात में नाखूनों की मालिश करें। इससे नाखून मुलायम हो जाएंगे।
1/5 Image Source : Freepik

बहुत ज्यादा ड्राईनेस हो रही है तो 1 कटोरी गुनगुने पानी में अपने नाखूनों को भिगो लें। इससे नाखून साफ होकर मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद कोई क्रीम या लोशन नाखूनों पर लगाकर मसाज करें। रोज 10-12 मिनट ऐसा करने से नेल अच्छे हो जाएंगे।
2/5 Image Source : Freepik
बहुत ज्यादा ड्राईनेस हो रही है तो 1 कटोरी गुनगुने पानी में अपने नाखूनों को भिगो लें। इससे नाखून साफ होकर मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद कोई क्रीम या लोशन नाखूनों पर लगाकर मसाज करें। रोज 10-12 मिनट ऐसा करने से नेल अच्छे हो जाएंगे।
सूखे और कड़े नाखूनों को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें और नाखूनों की मालिश करें। इससे नेल्स को नमी मिलेगी और कमजोर हो रहे नाखून मजबूत होंगे।
3/5 Image Source : Freepik
सूखे और कड़े नाखूनों को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें और नाखूनों की मालिश करें। इससे नेल्स को नमी मिलेगी और कमजोर हो रहे नाखून मजबूत होंगे।
नाखूनों पर रोजाना मॉइस्चराइजर का प्रयोग जरूर करें। अगर आपके पास कोई पेट्रोलियम जेली है तो ये नाखूनों के लिए बेस्ट है। इससे नेल्स को अच्छी तरह लगाकर मालिश जैसी करें। आप चाहें तो किसी लोशन से भी ऐसा नियमित कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
नाखूनों पर रोजाना मॉइस्चराइजर का प्रयोग जरूर करें। अगर आपके पास कोई पेट्रोलियम जेली है तो ये नाखूनों के लिए बेस्ट है। इससे नेल्स को अच्छी तरह लगाकर मालिश जैसी करें। आप चाहें तो किसी लोशन से भी ऐसा नियमित कर सकते हैं।
नाखूनों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए खाने में हरी सब्जियां, कैल्शियम और बायोटिन वाला भोजन जैसे एवोकाडो, केला, विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियां शामिल करें। नाखूनों पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से बचें।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement