तेज धूप और UV किरणें त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर उसे डल और डार्क बना देती हैं। लेकिन, सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इस टैनिंग को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं और त्वचा की नैचुरल रंगत वापस पा सकते हैं।
Published : May 03, 2026 07:19 pm IST, Updated : May 03, 2026 07:20 pm IST
1/5Image Source : CANVA
गर्मियों में धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा काली पड़ना एक आम समस्या है। तेज धूप और UV किरणें त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर उसे डल और डार्क बना देती हैं। अच्छी बात यह है कि सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इस टैनिंग को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं और त्वचा की नैचुरल रंगत वापस पा सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जेल लगाएं: एलोवेरा को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो हर सुबह और रात को त्वचा के उन हिस्सों पर एलोवेरा जेल लगाएं जहां दाग-धब्बे हों या फिर एलोवेरा जेल में विटामिन सी सीरम की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
दही और बेसन पैक: अपने स्किन की डार्कनेस को हटाने के लिए दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैन हटाने में मदद करता है। बेसन के साथ मिलाकर हफ्ते में 2–3 बार लगाएं। यह एक्सफोलिएट स्किन हटाना और मॉइस्चराइज करता है, जिससे तुरंत निखार आता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
खीरा और गुलाब जल: खीरा और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर और हाइड्रेटर है। यह संयोजन त्वचा को ठंडक, ताजगी और प्राकृतिक चमक देता है, साथ ही सनबर्न, जलन और सूजन को कम करने में सहायक है।
5/5Image Source : UNSPLASH
नींबू और शहद: चेहरे से डार्कनेस की समस्या को दूर करने के लिए नींबू और शहद का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद है। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल न करें।