Published : Jan 23, 2026 09:37 pm IST, Updated : Jan 23, 2026 09:37 pm IST
1/5Image Source : FoundMyFitness Clips/YT
क्या आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना है? अगर हां, तो आप मेहंदी, कॉफी पाउडर और चाय पत्ती पाउडर को यूज करके अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं। आइए घर पर इस हेयर मास्क को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 200 ग्राम मेहंदी, 20 ग्राम कॉफी पाउडर और 25 ग्राम चाय पत्ती पाउडर की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में मेहंदी, कॉफी पाउडर और चाय पत्ती पाउडर को निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
सफेद बालों को काला करने के लिए आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। रात भर के लिए इस पेस्ट को रेस्ट करने दीजिए। अगली सुबह आप पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आइए इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको इस हेयर मास्क को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 2-3 घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए।
5/5Image Source : FREEPIK
अब आप सादे पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। हेयर वॉश के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। अगर आप भी सफेद बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस घरेलू उपाय को आजमाकर देख सकते हैं।