Published : Aug 01, 2025 08:53 pm IST, Updated : Aug 01, 2025 08:53 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि चंदन पाउडर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए चंदन पाउडर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन पाउडर से फेस पैक बना सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। आखिर में इस कटोरी में एक स्पून दूध भी एड कर लीजिए।
3/5Image Source : PEXELS
आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। आपको इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई करना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की मदद से कील-मुंहासों की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर और दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।