Published : May 02, 2026 08:11 pm IST, Updated : May 02, 2026 08:11 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
गर्मियों में तेज धूप की वजह से अक्सर त्वचा टैनिंग की चपेट में आ जाती है। टैनिंग की वजह से त्वचा का निखार छिन जाता है। अगर आप टैनिंग की समस्या को दूर कर अपनी त्वचा के निखार को वापस पाना चाहते हैं, तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले टमाटर को धो लीजिए। इसके बाद आपको टमाटर के पल्प को एक कटोरी में निकाल लेना है। इसी कटोरी में एक स्पून दही या फिर एक स्पून शहद निकाल लीजिए। आपको टोमैटो पल्प और दही/शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : PEXELS
आप अपने चेहरे पर या फिर अपने हाथों और पैरों पर इस मिश्रण को लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप इस मिश्रण को धोकर अपनी त्वचा को साफ कर सकते हैं।
4/5Image Source : PEXELS
टमाटर में मौजूद विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। टैनिंग की समस्या को अलविदा कहने के लिए और त्वचा के निखार को सुधारने के लिए आप भी इस तरह से टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
आप इस पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।