Published : Oct 28, 2025 01:15 pm IST, Updated : Oct 28, 2025 01:18 pm IST
1/5Image Source : freepik
कॉटन के कपड़े चाहे सिंपल हों या डिजाइनर उनका रंग ही उनकी असली खूबसूरती होती है। लेकिन अक्सर कुछ बार धोने के बाद ये कपड़े फीके पड़ जाते हैं और अपनी नई जैसी चमक खो देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं. कुछ आसान और असरदार सीक्रेट क्लीनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने कॉटन के कपड़ों को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
नमक और फिटकरी में भिगोएं: कॉटन के कपड़ों का रंग पक्का करने के लिए जब वो नए हों तभी एक लीटर पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच फिटकरी का चूरा मिलाकर एक घोल बनाएं। इस घोल में कपड़े को 7-8 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। फिर दूसरे पानी से धोकर सुखा लें। इससे उसका रंग पक्का हो जाता है।
3/5Image Source : freepik
सिरका का करें इस्तेमाल: कॉटन के कपड़ों को धोने के बाद, उन्हें मुलायम बनाने के लिए एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर आधे घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें धोएं। इससे रंग पक्का होता है और कपड़े भी मुलायम बनते हैं।
4/5Image Source : freepik
नमक के पानी में रात भर भिगोएं: कॉटन के ज़्यादातर रंगीन कपड़े बहुत तेजी से रंग छोड़ते हैं। ऐसे में उनका रंग पक्का करने के लिए को धोने से पहले, बाल्टी में पानी और आधा से एक चौथाई कप नमक डालकर कपड़े भिगो दें। इसे रंग पक्के हो जायेंगे। सुबह डिटर्जेंट डालकर सामान्य तरीके से धो लें।
5/5Image Source : freepik
कॉटन के कपड़ों को धोने के दौरान गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी में धोएं इससे कपड़े चमकदडार रहते हैं। डिटर्जेंट में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाने से कपड़ों की सफेदी बनी रहती है। कॉटन के कपड़ों को सीधे धूप में सुखाने से बचें, क्योंकि इससे वे पीले पड़ सकते हैं। कपड़ों को मुलायम बनाने और रंग को पक्का करने के लिए हल्की धूप में सुखाना अच्छा होता है।