1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बारिश के मौसम में घर की सीलन से आ रही है भयंकर बदबू तो जानें कैसे पाएं छुटकारा?

बारिश के मौसम में घर की सीलन से आ रही है भयंकर बदबू तो जानें कैसे पाएं छुटकारा?

Written By: Poonam Yadav
Published : Aug 16, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 10:29 am IST
बरसात के मौसम में घर में सीलन की परेशानी बढ़ जाती है जिससे बदबू आने लगती है। इस बदबू की वजह से घर में फंगस और बैक्टीरिया बढ़ने लगता है जो आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। अगर आप भी इस भयानक बदबू से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ये आसान घरेलू उपाय आज़माएँ।
1/4 Image Source : freepik

हवा अंदर आने दें: सबसे पहले घर की खिड़कियाँ और दरवाज़े खोल दें ताकि ताज़ी हवा अंदर आ सके। इससे सीलन और बदबू कम होती है। अगर धूप आती हो, तो और भी अच्छा है, धूप फंगस और बैक्टीरिया को मार देती है। जहाँ सीलन हो, उसे पंखे या हेयर ड्रायर से सुखाएँ। दीवारों पर जमा पानी पोंछ दें।
2/4 Image Source : freepik

फंगस हटाएँ: अगर दीवारों पर फफूंदी लग गई है, तो ब्लीच और पानी के घोल में एक कपड़ा भिगोकर उन्हें साफ़ करें। ब्लीच का इस्तेमाल करते समय दस्ताने ज़रूर पहनें और हवादार जगह पर काम करें।
3/4 Image Source : freepik
फंगस हटाएँ: अगर दीवारों पर फफूंदी लग गई है, तो ब्लीच और पानी के घोल में एक कपड़ा भिगोकर उन्हें साफ़ करें। ब्लीच का इस्तेमाल करते समय दस्ताने ज़रूर पहनें और हवादार जगह पर काम करें।
सिरका और पानी के स्प्रे का करें इस्तेमाल: एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएँ। इस घोल को बदबू वाली जगह पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट बाद पोंछ लें। सिरका बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार देता है।
4/4 Image Source : freepik

Advertisement