सब्जी बन गई है बहुत ज़्यादा तीखी तो शेफ के इन नुस्खों को करें फॉलो, तुरंत कम होगा तीखापन
सब्जी बन गई है बहुत ज़्यादा तीखी तो शेफ के इन नुस्खों को करें फॉलो, तुरंत कम होगा तीखापन
अगर हम यह कहें कि तीखी सब्जी को भी खाया जा सकता है। बस आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स पता होना चाहिए। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब पर कुछ बेहतरीन टिप्स बताया है जिससे सब्जी का तीखपन दूर हो सकता है
Published : Jun 11, 2026 02:02 pm IST, Updated : Jun 11, 2026 02:09 pm IST
1/5Image Source : unsplash
सब्जी बनाते हुए कई बार अंदाज़ा नहीं हो पता कर उसमें हरी मिर्ची ज़्यादा पड़ जाती है जिससे तीखापन बढ़ जाता है। ऐसे में वह सब्जी खाने लायक नहीं बचती। लेकिन अगर हम यह कहें कि तीखी सब्जी को भी खाया जा सकता है। बस आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स पता होना चाहिए। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब पर कुछ बेहतरीन टिप्स बताया है जिससे सब्जी का तीखपन दूर हो सकता है
2/5Image Source : unsplash
क्रीम और दूध: अगर सब्जी में मिर्च ज़्यादा पड़ गया है तो उसक तीखापन कम करने के लिए आप देरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रीम यानी की दूध की मलाई सब्जी में मलाई डालने से उसका तीखापन काफी कम हो जाता है और स्वाद भी टेस्टी हो जाता है। अगर मलाई नहीं है तो आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5Image Source : unsplash
दही: तीखी और स्पाइसी सब्जी के स्वाद को बैलेंस करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी में दो चम्मच फेंटी हुई खट्टी दही मिलाने से सब्जी का स्वाद हल्का हो जाता है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं।
4/5Image Source : unsplash
घी और आलू: सब्जी में तीखापन कम करने के लिए आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जी या दाल के तीखेपन को कम करने के लिए आप उसमें एक चम्मच घी डाल दें। घी के आलावा आप उबले हुए आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जी में आलू डालने से उसका तीखापन कम होगा:
5/5Image Source : unsplash
बेसन: अगर सब्जी में मिर्च ज़्यादा पड़ गई है तो उसका तीखापन दूर करने के लिए आप उसमें बेसन मिलाएं। बेसन तीखेपन को दूर करने में बेहद फायदेमंद है।