1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. रातभर करवटें बदलते हैं, अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

रातभर करवटें बदलते हैं, अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

अगर आपको रात में अच्छी और गहनी नींद नहीं आती, बिस्तर पर घंटों करवट बदलने के बाद भी आंख नहीं लगती है, तो इन बातों का ख्याल रखें। इससे गहरी और अच्छी नींद आएगी।

Written By: Bharti Singh
Published : Jul 24, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:41 pm IST
नींद में सुधार लाने के लिए सबसे पहले सोने की नियमित दिनचर्या बनाएं। सोने और जागने का एक समय फिक्स कर लें। नियमित दिनचर्या से आपके शरीर की आंतरिक घड़ी सेट हो जाती है। आपको एक ही समय पर नींद आने लगेगी।
1/5 Image Source : Magnific
नींद में सुधार लाने के लिए सबसे पहले सोने की नियमित दिनचर्या बनाएं। सोने और जागने का एक समय फिक्स कर लें। नियमित दिनचर्या से आपके शरीर की आंतरिक घड़ी सेट हो जाती है। आपको एक ही समय पर नींद आने लगेगी।
सोने से पहले स्क्रीन का समय कम से कम रखें। रात में देर से फोन या कंप्यूटर का बहुत उपयोग शरीर में मेलाटोनिन के प्राकृतिक उत्पादन में बाधा डाल सकता है, जो सोने के लिए जरूरी है। इसलिए सोने से करीब आधा घंटे पहले फोन से दूरी बना लें।
2/5 Image Source : Magnific
सोने से पहले स्क्रीन का समय कम से कम रखें। रात में देर से फोन या कंप्यूटर का बहुत उपयोग शरीर में मेलाटोनिन के प्राकृतिक उत्पादन में बाधा डाल सकता है, जो सोने के लिए जरूरी है। इसलिए सोने से करीब आधा घंटे पहले फोन से दूरी बना लें।
सोने से ठीक पहले भारी भोजन करने, शराब पीने और बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने से बचें। इससे नींद प्रभावित हो सकती है। शराब पीने से शुरुआत में आपको नींद आ सकती है, लेकिन रात बढ़ने के साथ-साथ यह आपकी नींद के गहरे हिस्से में बाधा डाल सकती है।
3/5 Image Source : Magnific
सोने से ठीक पहले भारी भोजन करने, शराब पीने और बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने से बचें। इससे नींद प्रभावित हो सकती है। शराब पीने से शुरुआत में आपको नींद आ सकती है, लेकिन रात बढ़ने के साथ-साथ यह आपकी नींद के गहरे हिस्से में बाधा डाल सकती है।
कमरे में सोने का माहौल बनाएं। तेज रौशनी को कम करें, सोने से पहले हल्की लाइट जलाएं। लाइट म्यूजिक चलाकर रखें। पैर धोकर सोएं और चाहें तो हल्के गुनगुना पानी से शॉवर लें। इससे शरीर रिलेक्स होता है और नींद अच्छी आती है।
4/5 Image Source : Magnific
कमरे में सोने का माहौल बनाएं। तेज रौशनी को कम करें, सोने से पहले हल्की लाइट जलाएं। लाइट म्यूजिक चलाकर रखें। पैर धोकर सोएं और चाहें तो हल्के गुनगुना पानी से शॉवर लें। इससे शरीर रिलेक्स होता है और नींद अच्छी आती है।
अपने सोने के पैटर्न की जांच करें। अगर आप तेज खर्राटे लेते हैं, नींद में घुटन महसूस होती है या दिनभर थकान महसूस होती है तो ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया हो सकता है। ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement