इस दिवाली दिखना है एलिगेंट और आकर्षक तो पहन लें नीता अंबानी इंस्पायर्ड जूलरी, देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइनर कलेक्शन
इस दिवाली दिखना है एलिगेंट और आकर्षक तो पहन लें नीता अंबानी इंस्पायर्ड जूलरी, देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइनर कलेक्शन
दिवाली के दिन महिलाएं सुंदर दिखने के लिए खूब पैसे और समय खर्च करती हैं। यूनिक और एलिगेंट लुक के लिए कपड़ों से लेकर जूलरी का सवधाने से चुनाव करती हैं। अगर आपका दिवाली ऑउटफिट डिसाइड हो गया है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि जूलरी में क्या पहनें तो आप नीता अंबानी से प्रेरणा ले सकती हैं। हम आपके लिए नीता अंबानी के कुछ बेहतरी
Published : Oct 28, 2024 11:27 am IST, Updated : Oct 28, 2024 11:27 am IST
1/7Image Source : social
दिवाली के दिन महिलाएं सुंदर दिखने के लिए खूब पैसे और समय खर्च करती हैं। यूनिक और एलिगेंट लुक के लिए कपड़ों से लेकर जूलरी का सवधाने से चुनाव करती हैं। अगर आपका दिवाली ऑउटफिट डिसाइड हो गया है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि जूलरी में क्या पहनें तो आप नीता अंबानी से प्रेरणा ले सकती हैं। हम आपके लिए नीता अंबानी के कुछ बेहतरीन डिज़ाइन वाले जूलरी कलेक्शन लेकर आये हैं। आपको ऐसे जूलरी मार्केट या ऑन लाइन सस्ती कीमतों में मिल जाएंगे।
2/7Image Source : social
अगर आपको महारानी लुक बेहद पसंद आता है तो आप नीता अंबानी की तरह ऐसा एमरल्ड जूलरी पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद भव्य और सुन्दर लगता है। आपको इस तरह का नेकलस आसानी से मार्किट या ऑन लाइन किफायती दामों में मिल जाएगा।
3/7Image Source : social
नीता अंबानी ने फाल्गुनी शेन पीकॉक लहंगे के साथ डायमंड की जूलरी पहनी हैं जों उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। स्टेटमेंट डायमंड चोकर के साथ माथा पट्टी और मैचिंग इयररिंग्स भी पहने नज़र आ रही हैं। आप कुछ इस तरह का जूलरी आईडिया ले सकती हैं।
4/7Image Source : social
जब बात पन्ना जूलरी की आती है, तो नीता अंबानी को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। इस कुंदन और पोल्की पन्ना सेट में नीता अम्बानी हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। आप बनारसी साड़ी के साथ कुछ इस तरह का जूलरी पहन सकती हैं।
5/7Image Source : social
नीता अंबानी का यह हीरे से जड़ा रानी हार लोगों को खूब पसंद आया। अगर आप दिवाली के दिन साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ कुछ इस तरह का डायमंड हरानी हार आज़मा सकती हैं।
6/7Image Source : social
नीता अंबानी को एमरल्ड यानी कि पन्ना जूलरी से कितना लगाव है ये हम सब जानते हैं। ज़ाहिर सी बात है पन्ना जूलरी आपके लुक्स को अलहदा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है । अगर आप मरून रंग की साड़ी या ड्रेस पहन रही हैं तो उस पर यह जूलरी बेहद दिलकश लगेगी।
7/7Image Source : social
यह डायमंड चोकर आपके किसी भी ट्रेडिशनल ऑउटफिट में चार चांद लगा सकता है। अगर आप सबसे आकर्षक दिखना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का नेकलेस पहन सकती हैं।