सर्दियों में बाल हो गए हैं रूखे-सूखे और बेजान तो चावल के पानी का ऐसे करें इस्तेमाल, मिनटों में मिलेंगे Shiny Hair
सर्दियों में बाल हो गए हैं रूखे-सूखे और बेजान तो चावल के पानी का ऐसे करें इस्तेमाल, मिनटों में मिलेंगे Shiny Hair
सर्दियों में नमी के कारण बाल और रूखे सूखे हो जाते हैं। ठंड की वजह से लोगों को आलस भी बहुत ज़्यादा आता है जिस वजह अक्सर लोग हेयर को वॉश करने से कतराते हैं। इस वजह से भी बालों की दुर्गति हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल चमकने लगें तो चावल के पानी का इस्तेमाल शुरू कर दें।
Published : Dec 05, 2024 11:53 pm IST, Updated : Dec 05, 2024 11:53 pm IST
1/6Image Source : SOCIAL
सर्दियों में नमी के कारण बाल और रूखे सूखे हो जाते हैं। ठंड की वजह से लोगों को आलस भी बहुत ज़्यादा आता है जिस वजह अक्सर लोग हेयर को वॉश करने से कतराते हैं। इस वजह से भी बालों की दुर्गति हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बालों की फ्रिज़ीनेस खत्म हो जाए और वे चमकने लगें तो चावल के पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। चलिए जानते यहीं चावल का पानी आपके उलझे बालों को कैसे सुलझाएगा?
2/6Image Source : SOCIAL
चावल का पानी को आम भाषा में माड़ कहा जाता है। कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ इसमें फेरुलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चावल का पानी आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है।
3/6Image Source : SOCIAL
चावल के पानी में कार्बोहाइट्रेट जिसे इनोसिटॉल कहते है वो पाया जाता है जो बालों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ग्रोथ और मजबूत बनाने में मदद करता है।
4/6Image Source : SOCIAL
चावल के पानी को लगातार इस्तेमाल करने से हेयर क्यूटिकल्स बेहतर होगा। इससे बालों की चमक बढ़ती है और साथ ही यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
5/6Image Source : social
चावल के पानी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। यह पानी बालों को मजबूती देता है जिससे बालों का लगातार झड़ना भी रुकता है।
6/6Image Source : social
एक पैन में एक कटोरी सफेद चावल लें। उसमें अधिक मात्रा में पानी और थोड़े से संतरा के छिलकों को भी डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में पकने दें। जब चावल आध कच्चे हो तो इस पानी को छान लें। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें और 10-15 मिनट छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें।