चावल में लग गए हैं घुन, तो भगाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान घरेलू उपाय
चावल में लग गए हैं घुन, तो भगाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान घरेलू उपाय
चावल में कीड़े या घुन लग जाना एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Aug 21, 2026 05:15 pm IST, Updated : Aug 21, 2026 05:15 pm IST
1/5Image Source : magnific
तेजपत्ता और लौंग: चावल के डिब्बे में 4-5 तेजपत्ता या 8-10 लौंग डाल दें। इनकी तेज़ गंध घुन को बिल्कुल पसंद नहीं होती और वे भाग जाते हैं।
2/5Image Source : magnific
बिना छिला लहसुन: लहसुन की 5-6 कलियों को बिना छीले चावल में जगह-जगह दबा दें। जब लहसुन सूख जाए, तो उन्हें बदलकर नया रख दें।
3/5Image Source : magnific
नीम की पत्तियां: सुखी नीम की पत्तियों को एक पतले सूती कपड़े में बांधकर चावल के डब्बे में रखें। नीम के नेचुरल गुण कीड़ों को पनपने नहीं देते।
4/5Image Source : magnific
साबुत सूखी लाल मिर्च: चावल में 3-4 साबुत सूखी लाल मिर्च दबाकर रख दें। मिर्च की तीखी गंध से कीड़े बाहर निकल आते हैं।
5/5Image Source : magnific
धूप दिखाना: अगर चावल में घुन ज्यादा हो गए हैं, तो चावल को किसी सूती कपड़े या बड़ी परात में फैलाकर 2-3 घंटे के लिए तेज़ धूप में रख दें। घुन गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते और खुद ही बाहर निकल जाते हैं।