ताजा दिखने वाले अमरूद में भी निकल जाते हैं कीड़ें, बिना काटें इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पहचान
ताजा दिखने वाले अमरूद में भी निकल जाते हैं कीड़ें, बिना काटें इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पहचान
कई बार ऐसा होता है कि काटने के बाद अमरूद में से कीड़े निकल आते हैं। इस वजह से मन खराब हो जाता है। ऐस में चलिए जानते हैं बिना काटे कैसे पता करें कि अमरूद में कीड़े हैं या नहीं?
Published : Dec 18, 2025 11:20 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 11:36 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है इसलिए लोग इस फल का खूब सेवन करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि काटने के बाद अमरूद में से कीड़े निकल आते हैं। इस वजह से मन खराब हो जाता है। ऐस में चलिए जानते हैं बिना काटे कैसे पता करें कि अमरूद में कीड़े हैं या नहीं?
2/5Image Source : freepik
बता दें अमरुद के अनार जो कीड़े होते हैं वे फ्रूट फ्लाई के बच्चे होते हैं। जो मक्खी फल के छोटे होने पर उसमें अंडे दे जाती है, और फिर अंडे से निकले लार्वा निकलकर फल में छेड़ कर देते हैं और उसके गूदे को खाकर उसे सड़ा देते हैं, जिससे कीड़े लगते हैं।
3/5Image Source : unsplash
अमरूद में कीड़े हैं या नहीं, यह जानने के लिए उसकी ऊपरी सतह को अच्छी तरह से चेक करें। अगर उसके साथ पर छोटे छेद, दाग गड्ढे, या भूरे/काले धब्बे दिखें तो ये कीड़ों के अंडे या संक्रमण के संकेत हैं।ऐसा अमरूद न खरीदें।
4/5Image Source : unsplash
अमरूद के अंदर कीड़े हैं या नहीं यह जानने के लिए उसे हल्का दबाकर देखें। अगर वह बहुत ज़्यादा ज्यादा नरम है तो उसे ने खरीदें। बहुत नरम या पिचकने वाले अमरूद का मतलब है अंदर कीड़ा हो सकता है। वहीं, बहुत कड़क अमरूद का मतलब है की वह कच्चा है
5/5Image Source : unsplash
अमरूद की खुशबू से भी पहचान सकते हैं कि इसमें कीड़े हैं या नहीं। ताज़े अमरूद में हल्की मीठी खुशबू होती है। लेकिन अगर कोई अजीब गंध या सड़ी हुई खुशबु आए तो इसका मतलब है कि उसमें कीड़े हैं।