आपका फेस भी है ऑइली तो जान लें स्किन पर किन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए?
आपका फेस भी है ऑइली तो जान लें स्किन पर किन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए?
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो यह जानना बेहद ज़रूरी है कि कुछ चीज़ों का इस्तेमाल आपकी त्वचा को और भी ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकता है। चलिए जानते हैं ऑइली स्किन वाले लोगों को अपने चेहरे पर क्या नहीं लहार्ड स्क्रब: चेहरे के लिए हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल स्किन को और नुकसान पहुंचा सकता है। ये स्किन पोर्स को खाल देता है जिससे स्किन
Published : Sep 06, 2025 10:58 pm IST, Updated : Sep 06, 2025 10:58 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो यह जानना बेहद ज़रूरी है कि कुछ चीज़ों का इस्तेमाल आपकी त्वचा को और भी ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकता है। ऑइली स्किन को सही देखभाल की ज़रूरत होती है ताकि अतिरिक्त सीबम को नियंत्रित किया जा सके और मुँहासे जैसी समस्याओं को रोका जा सके। चलिए जानते हैं ऑइली स्किन वाले लोगों को अपने चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए?
2/5Image Source : freepik
नारियल तेल: नारियल तेल, ऑयली स्किन के लिए इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि नारियल तेल के कण बहुत मोटे होते हैं और स्किन पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में स्किन ऑयल ग्लैंड्स और ऑयल प्रड्यूस करते हैं जिससे स्किन और ऑयली हो जाती है।
3/5Image Source : freepik
थिक मॉइश्चराइजर: ऑइली स्किन पर मोटे और चिपचिपे मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। थिक मॉइश्चराइजर स्किन में जाकर रह जाते हैं और इससे ऑइल ग्लैड्स और ऑयल प्रड्यूस करने लगते हैं जिससे स्किन की समस्याएं और बढ़ सकती है। इसलिए एगर आपकी स्किन ऑइली है तो पेट्रोलियम जैली और मिनरल ऑइल लगाने से बचें।
4/5Image Source : freepik
हार्ड स्क्रब: चेहरे के लिए हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल स्किन को और नुकसान पहुंचा सकता है। ये स्किन पोर्स को खाल देता है जिससे स्किन और ऑयल प्रड्यूस करने लगती है। इससे वजह से ऑयली स्किन और ऑयली हो जाती है। तो, ऑयली स्किन वाले अपनी स्किन के लिए सॉफ्ट स्क्रब का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन को नुकसान न हो।
5/5Image Source : freepik
बहुत ज़्यादा मेकअप : बहुत ज़्यादा मेकअप की परतें आपकी त्वचा को साँस लेने से रोक सकती हैं। फाउंडेशन या कॉम्पैक्ट पाउडर की मोटी परत लगाने से बचें। इसके बजाय, मिनरल-बेस्ड या हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और सोने से पहले मेकअप को पूरी तरह से हटाना न भूलें।