चावल के आटे से घर में बना लें फेसवॉश, इस चीज को मिलाने से मिलेगा निखार
चावल के आटे से घर में बना लें फेसवॉश, इस चीज को मिलाने से मिलेगा निखार
Rice Face Wash Making: चावल का आटा चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बाजार में राइस वाटर और चावल से ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। आप चावल के आटे से घर में फेसवॉश भी बना सकते हैं। जानिए फेसवॉश बनाने का तरीका।
Published : Aug 15, 2025 01:52 pm IST, Updated : Aug 15, 2025 01:52 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आपको चेहरे पर दाग हो रहे हैं। पिगमेंटेशन की समस्या और मुहांसे हो रहे हैं तो आपको चावल के आटे से बने फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और निखार मिलेगा।
2/5Image Source : Freepik
चावल के आटे में आपको एक खास चीज मंजिष्ठा भी मिलानी है। इससे फेसवॉश कहीं ज्यादा असरदार हो जाएगा। मंजिष्ठा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
3/5Image Source : Freepik
चावले के आटे से फेसवॉश बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच मंजिष्ठा पाउडर, 1 चम्मच नीम का पाउडर, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और सीएपीबी लें।
4/5Image Source : Freepik
आपके से सारी चीजें मिलानी हैं और इन्हें फेसवॉश जितना पतला रखना है। सारी चीजों को किसी कंटेनर में भर लें और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए इससे चेहरे को साफ करें। आपके फेस पर अलग निखार आ जाएगा।
5/5Image Source : Freepik
दिन में एक बार इस फेसवॉश से चेहरा धोएंगे तो निखार आने लगेगा और काले धब्बे गायब हो जाएंगे। चावल का आटा आप घर में भी बना सकते हैं। इसके लिए चावल को धोकर सुखा लें और पीसकर आटा बनाकर रख लें।