स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 तरह के नेचुरल सनस्क्रीन
स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 तरह के नेचुरल सनस्क्रीन
तेज धूप और UV किरणें न केवल स्किन को काला बनाती हैं, बल्कि इससे समय से पहले झुर्रियां और सनबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप केमिकल वाले सनस्क्रीन से बचना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपना नेचुरल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं।
Published : Apr 29, 2026 02:16 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 02:16 pm IST
1/5Image Source : Freepik
तेज धूप और UV किरणें न केवल स्किन को काला बनाती हैं, बल्कि इससे समय से पहले झुर्रियां और सनबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप केमिकल वाले सनस्क्रीन से बचना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपना नेचुरल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और नारियल तेल में नेचुरल SPF होता है। इसके लिए 1/4 कप नारियल तेल, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच अखरोट का तेल मिलाएं। यह न केवल धूप से बचाता है बल्कि स्किन को मॉइस्चराइज भी रखता है।
3/5Image Source : freepik
आयुर्वेद में तिल के तेल को धूप से बचाने के लिए बहुत प्रभावी माना गया है। आधे कप तिल के तेल में 2 विटामिन-E कैप्सूल का ऑयल मिलाएं। तिल का तेल लगभग 30% तक UV किरणों को रोकने की क्षमता रखता है।
4/5Image Source : freepik
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो यह सनस्क्रीन आपके लिए बेस्ट है। बराबर मात्रा में शीया बटर और कोको बटर को पिघला लें। इसमें थोड़ा सा जोजोबा तेल मिलाएं। शीया बटर में प्राकृतिक रूप से SPF 6 से 10 तक होता है, जो हल्की धूप के लिए अच्छा है।
5/5Image Source : freepik
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो सूरज की क्षति को ठीक करती है। आधा कप पानी में 2 ग्रीन टी बैग्स उबालें। ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में रख लें। इसे बाहर निकलने से पहले चेहरे पर स्प्रे करें, यह सूरज की जलन को कम करता है।