ड्राई स्किन के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय, रूखेपन से मिलेगी तुरंत राहत
ड्राई स्किन के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय, रूखेपन से मिलेगी तुरंत राहत
Dry Skin Home Remedies: बदलते मौसम में ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है। रूखी और बेजान हो रही त्वचा को मुलायम बनाने के लिए ये असरदार घरेलू उपाय अपनाएं। इससे स्किन में नेचुरल शाइन आने लगेगी।
Published : Oct 21, 2025 03:29 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 03:29 pm IST
1/5Image Source : Freepik
इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। स्किन में ड्राईनेस होना आम समस्या है। लेकिन इससे त्वचा में होने वाली खुजली परेशान करती है। इसके लिए कुछ उपाय अभी से अपनाना शुरू कर दें। घर में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो ड्राई स्किन को मुलायम, हेल्दी और ग्लोइंग बना सकती हैं
2/5Image Source : Freepik
ड्राई स्किन को सिर्फ पानी से धोने पर स्किन और रूखी हो सकती है। इससे बचने के लिए गुलाब जल या गुड़हल के पानी का इस्तेमाल करें। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें 4-5 गुड़हल के फूल डालकर उबाल लें। 10 मिनट उबालने के बाद पानी को ठंडा होने दें। इसे छानकर किसी बोतल में भर लें। अब 2-3 घंटे में इस पानी को स्किन पर स्प्रे करें। इससे ड्राईनेस कम हो जाएगी।
3/5Image Source : Freepik
शहद त्वचा में नमी लाता है। ड्राईनेस दूर करने के लिए तुलसी और शहद को मिलाकर त्वचा पर लगाना फायदेमंद होता है। तुलसी में विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट्स, खनिज होते हैं जो त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। इसके लिए तुलसी पत्ता को पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसमें शहद मिलाकर फेस पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन हाईड्रेट होगी।
4/5Image Source : Freepik
रूखी बेजान त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए मलाई और मसूर दाल का फेस पैक लगाएं। इसके लिए 2 चम्मच पिसी हुई मसूर दाल को 1 चम्मच मलाई डालकर मिक्स कर लें। इसे फेस पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आपकी स्किन का रूखापन कम हो जाएगा।
5/5Image Source : Freepik
स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए जोजोबा ऑयल भी फायदेमंद होता है। इसे आप नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगा लें। जोजोबा तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को हाईड्रेट रखते हैं। इससे खुजली भी कम होी है। आप चाहें तो नारियल और बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।