सरसो के तेल से बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
सरसो के तेल से बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
सरसो के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूती देते हैं और उन्हें घना और लंबा बनाते हैं। चलिए, जानते हैं सरसो का तेल लगाने से बालों की कौन सी समस्यांए दूर होती हैं?
Published : Jun 07, 2025 03:10 pm IST, Updated : Jun 07, 2025 03:10 pm IST
1/5Image Source : social
इन दिनों ज़्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। बालों के झड़ने के पीछे स्ट्रेस, हॉर्मोनल चेंजेस और जेनिटिक डिसॉर्डर जैसी कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने हेयर केयर पर ध्यान देंगे तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। जड़ से मजबूत बालों के लिए सरसों का तेल बेहद लाभकारी होता है। सरसो के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूती देते हैं और उन्हें घना और लंबा बनाते हैं। चलिए, जानते हैं सरसो का तेल लगाने से बालों की कौन सी समस्यांए दूर होती हैं?
2/5Image Source : social
सरसों के तेल में लिनोलिक और ओलिक नाम एसिड होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा 6 फैटी एसिड बालों को अच्छी तरह नरिश करते हैं। सरसों के तेल में ऐसे विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए, जिंक बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसी बेहतरीन स्रोत होते है जो बालों की कई समस्या में असरदार हैं।
3/5Image Source : social
ब्लड सर्कुलेशन करता है बेहतर: जब बालों की जड़ों में पोषण की कमी होती है तो हमारे बाल झड़ने और पतले होने लगते हैं। हमारे बालों में पोषण की कमी इसलिए होती है क्योंमि हम अपने बालों का मसाज नहीं करते हैं। ऐसे में हफ्ते में 3 बार सरसो के तेल से बालों का मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे यह डैमेज बालों को घना बनाने में मदद करता है।
4/5Image Source : social
बालों को बनाए जड़ से मजबूत: अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए हेयर केयर रूटीन में सरसो का तेल शामिल करें। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व आपके हेयर फॉल को कंट्रोल करेंगे। सरसो के तेल से मसाज करने पर आपके स्कैल्प हेल्दी बनते हैं।
5/5Image Source : social
बालों का हाइड्रेशन बनाए रखता है: सरसो के तेल में अल्फा फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है जो आपके बालों को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाता है। ये तेल नेचुरल कंडीशनिंग कर बालों को चमकदार और मुलायम बनते हैं.