नीता अंबानी के हाथ में 17 करोड़ का पर्स? जड़े हैं 2712 हीरे, कोलंबियाई पन्ना ने खूबसूरती में लगाए चार चांद
नीता अंबानी के हाथ में 17 करोड़ का पर्स? जड़े हैं 2712 हीरे, कोलंबियाई पन्ना ने खूबसूरती में लगाए चार चांद
Nita Ambani Hermes Birkin Bag Emerald Jewellery: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपने लुक और एक्सेसरीज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। नीता अंबानी दुनिया का सबसे कीमती हर्मीस बिर्किन बैग लेकर पहुंची और उनकी कोलंबियाई पन्ना ज्वेलरी ने सभी का ध्यान खींचा।
Published : Oct 13, 2025 01:34 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 01:45 pm IST
1/5Image Source : Insta/@manishmalhotra05
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जैसे ही नीता अंबानी की एंट्री हुई उन्होंने सारी लाइमलाइट बटोर ली। नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर सिल्वर सेक्विन साड़ी पहनी थी और उसके साथ दुनिया के सबसे कीमती हर्मीस का मिनी पर्स कैरी किया। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
2/5Image Source : Insta/@manishmalhotra05
नीता अंबानी ने जो पर्स हाथ में लिया है वो हर्मीस का सबसे कीमती और रेयर मिनी पर्स है। इस पर्स को सैक बिजौ बिर्किन के नाम से जाना जाता है। पर्स की कीमत करीब 17 करोड़ है और इसमें 2,712 हीरे जड़े हैं।
3/5Image Source : Insta/@manishmalhotra05
नीता अंबानी का पर्स पिंक गोल्ड से तैयार किया गया है। 2012 में फ्रांसीसी लक्ज़री ब्रांड के हाउट बिजौटेरी कलेक्शन के रूप में इस पर्स को हर्मीस फाइन ज्वैलरी के क्रिएटिव डायरेक्टर पियरे हार्डी ने डिज़ाइन किया था।
4/5Image Source : Insta/@manishmalhotra05
वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने रेयर हार्ट शेप के कोलंबियाई पन्ना झुमके पहने हैं। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। नीता अंबानी के पास पन्ना ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन है।
5/5Image Source : Insta/@manishmalhotra05
नीता अंबानी ने हाथ में मैचिंग हीरे-पन्ना से जड़ा ब्रेसलेट पहना, जो उनकी साड़ी की मैटलिक शाइन को और निखार रहे हैं। नीता अंबानी ने गले में कोई एक्सेसरीज़ नहीं पहनी लेकिन उनका लुक किसी स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं लग रहा।