इलेक्ट्रिक केतली के अंदर लगा लाल-पीला जंग बिना घिसे होगा साफ, बस आज़माए ये टिप्स
इलेक्ट्रिक केतली के अंदर लगा लाल-पीला जंग बिना घिसे होगा साफ, बस आज़माए ये टिप्स
अगर आप भी बिना स्क्रब किए, बिना खरोंच डाले केतली को चमकाना चाहते हैं, तो घबराइए नहीं। कुछ आसान घरेलू उपाय ऐसे हैं जो जमी हुई परत और जंग के दाग को ढीला करके खुद ब खुद साफ कर देते हैं।
Published : Feb 15, 2026 11:47 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 11:53 pm IST
1/5Image Source : youtube -Telly Drama Update
कई बार रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक केतली के अंदर दाग और जंग जैसे निशान जमने लगते हैं। पानी उबालते-उबालते हीटिंग प्लेट पर मिनरल्स की परत बन जाती है, जो धीरे-धीरे सख्त होकर बदरंग दिखने लगती है। इसे साफ करने के लिए लोग अक्सर जोर से घिसने लगते हैं जिससे केतली की कोटिंग खराब हो सकती है या हीटिंग एलिमेंट डैमेज हो सकता है। अगर आप भी बिना स्क्रब किए, बिना खरोंच डाले केतली को चमकाना चाहते हैं, तो घबराइए नहीं। कुछ आसान घरेलू उपाय ऐसे हैं जो जमी हुई जंग के दाग को साफ कर देते हैं।
2/5Image Source : YOUTUBE - @AsliRasta
सफेद सिरका और पानी: केतली में आधा सिरका और आधा पानी मिलाएं। इसे उबालें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी में अच्छी तरह से बिना स्क्रबर इस्तेमाल किए धो लें। अगर केतली के दाग बहुत पुराने हैं, तो सिरके वाले मिश्रण को रात भर के लिए केतली में छोड़ दें और अगली सुबह उसे कॉटन के कपड़े से साफ करें और फिर पानी से धोएं।
3/5Image Source : YOUTUBE - @Tarani'sVlogs
नींबू का रस या साइट्रिक एसिड: अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो पानी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस या साइट्रिक एसिड डालकर उबालें। अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ़ पानी धो लें।
बेकिंग सोडा: केतली में पानी के साथ 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा उबालें। ठंडा होने के बाद इसे कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह से साफ करें और फिर पानी धो लें।
5/5Image Source : YOUTUBE - @KitchenGearLab
सफाई के बाद केतली में साफ पानी उबालकर फेंक दें, ताकि सिरके की गंध चली जाए। केतली के निचले हिस्से (जहाँ बिजली का कनेक्शन होता है) को गीला न करें। अंदर की सफाई के लिए खुरदुरे स्क्रबर का उपयोग न करें।