Published : Jan 10, 2026 09:05 pm IST, Updated : Jan 10, 2026 10:56 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
चेहरे पर पिंपल निकलने के कारण कई लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी पैदा हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसे नेचुरल उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप पिंपल समेत कुछ दूसरी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी आसानी से अलविदा कह पाएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
घर पर पिंपल से छुटकारा पाने के लिए नीम पाउडर, हल्दी पाउडर और गुलाब जल से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून नीम पाउडर/नीम की पत्तियों का पेस्ट और हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। इसी कटोरी में गुलाब जल भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। लगभग 20 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को लगाए रखिए।
4/5Image Source : PEXELS
20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद तत्व पिंपल्स को सुखाने में और बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
कुल मिलाकर इस केमिकल फ्री फेस पैक में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।