सद्गुरु ने बताया परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुनने का आसान तरीका
सद्गुरु ने बताया परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुनने का आसान तरीका
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार, एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुनने का नजरिया पारंपरिक तौर-तरीकों से काफी अलग है। वे किसी "परफेक्ट" इंसान को ढूंढने के बजाय, खुद को और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने पर जोर देते हैं।
Published : May 15, 2026 01:25 pm IST, Updated : May 15, 2026 01:25 pm IST
1/5Image Source : Isha Foundation/Magnific
सद्गुरु कहते हैं कि इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ रहे हैं जो हर तरह से परफेक्ट हो, तो आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। इसलिए सच्चाई को स्वीकारें कि हर इंसान में खूबियां और खामियां दोनों होती हैं। जब आप किसी से परफेक्ट होने की उम्मीद छोड़ देते हैं, तो रिश्ता आसान हो जाता है।
2/5Image Source : magnific
शादी या रिश्ता कोई बिजनेस डील नहीं है जहां आप यह देखें कि आपको क्या मिल रहा है। एक सफल रिश्ते का मतलब यह नहीं है कि आप दोनों एक जैसे हैं, बल्कि यह है कि आप दोनों एक-दूसरे की भिन्नताओं का सम्मान कैसे करते हैं।
3/5Image Source : magnific
सद्गुरु के अनुसार, एक अच्छा पार्टनर ढूंढने से पहले आपको खुद एक अच्छा इंसान बनना होगा। यदि आप खुद अंदर से खुश हैं, तो आप अपने पार्टनर को भी खुशी देंगे। अगर आप अंदर से दुखी हैं, तो आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान के साथ भी खुश नहीं रह सकते।
4/5Image Source : magnific
रिश्ता इस बात पर टिकना चाहिए कि आप रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं, न कि इस बात पर कि आप वहां से क्या फायदा उठा सकते हैं।
5/5Image Source : magnific
एक मजबूत रिश्ते के लिए केवल शारीरिक आकर्षण या मानसिक तालमेल ही काफी नहीं है। सद्गुरु बताते हैं कि जीवनसाथी चुनते समय जीवन के बुनियादी लक्ष्यों और एनर्जी का मिलना भी जरूरी है, ताकि जब शुरुआती आकर्षण कम हो जाए, तब भी रिश्ता मजबूती से टिका रहे।