Published : Sep 03, 2025 03:23 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 03:23 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
जहां कुछ लोगों की त्वचा 12 महीने ड्राई रहती है, तो वहीं कुछ लोगों को बदलते मौसम में ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए एक ऐसे फेस पैक के बारे में जानते हैं जिसे अप्लाई करके आपको रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून चुकंदर का रस निकाल लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अब इसी कटोरी में एक स्पून फ्रेश दही भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को लगाए रखें। फेस वॉश करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुंह धोने के बाद आपकी त्वचा की खोई हुई नमी वापस लौट आएगी।
5/5Image Source : PEXELS
चुकंदर और दही में मौजूद तत्व न केवल आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में बल्कि आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।