Published : Apr 24, 2026 09:40 pm IST, Updated : Apr 24, 2026 09:40 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप घर बैठे-बैठे भी नेचुरली अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ा स्पून बेसन निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरी में एक स्पून मलाई भी निकाल लीजिए। बेसन और मलाई, दोनों चीजें आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। बेसन और मलाई के मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
लगभग 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए और त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। आप एक हफ्ते में दो बार इस नेुचरल फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फेस पैक की मदद से न केवल आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा बल्कि आपकी रूखी त्वचा भी मुलायम बन पाएगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।