गर्मियों में इन वजहों से डैमेज होते हैं बाल, जानें इस मौसम में कैसे करें बेहतरीन Hair Care
गर्मियों में इन वजहों से डैमेज होते हैं बाल, जानें इस मौसम में कैसे करें बेहतरीन Hair Care
इस मौसम में सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि हमारे बालों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धूप-धूल और पसीने की वजह से बालों की नमी छिन जाती है और बाल ड्राई और डैमेज लगने लगते हैं।
Published : May 18, 2025 05:06 pm IST, Updated : May 18, 2025 05:59 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
गर्मियों में चिलचिलाती धूप स्किन के साथ-साथ हमारे बालों को भी बेजान बना देती है। धूप और धूल की वजह से बालों की नमी छिन जाती है और बाल ड्राई और डैमेज लगने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में बालों की केयर की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि छोटी सी गलती आपके बालों को डैमेज कर सकती है। चलिए जानते हैं इस मौसम में बालों की बेहतरीन केयर कैसे करें?
2/5Image Source : SOCIAL
टाइट हेयर स्टाइल से दूर रहें: गर्मियों में हर समय टाइट पोनीटेल या बन बांधना अच्छा नहीं है। बहुत ज़्यादा टाइट चोटी, बन और पोनीटेल बालों को खींचती है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए इस गर्मी के मौसम में, बालों को टाइट बांधना बंद करें।
3/5Image Source : SOCIAL
बालों को ज़्यादा वॉश न करें: गर्मियों में हर दूसरे दिन बाल न धोएं। बालों को बार-बार शैम्पू करने से स्कैल्प का तेल निकल जाता है जिससे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। बालों की केयर के लिए हफ़्ते में दो बार शैम्पू करना काफ़ी है, उसके बाद कंडीशनिंग करें।
4/5Image Source : SOCIAL
हीट स्टाइलिंग से बचें: गर्मियों में पहले से ही इतनी गर्मी होती है कि स्कैल्प पर तापमान बढ़ जाता है, जिससे पसीना और जलन होती है। ऐसे में हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करके स्थिति को और खराब न करें। बालों पर ब्लो ड्राई और आयरन का इस्तेमाल कम से कम या न के बराबर करें।
5/5Image Source : SOCIAL
बालों को धूप से बचाएँ: सूरज की तेज़ UVA और UVB किरणें बालों को रूखा बनाती हैं। इसलिए अपने सिर और बालों को कैप या स्कार्फ से ढकें। साथ ही बालों की सुरक्षा करने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल शुरू करें जो स्कैल्प, क्यूटिकल्स और बालों को रूखा होने से बचाएगी, साथ ही स्कैल्प में लालिमा, खुजली या जलन के कोई लक्षण नहीं दिखेंगे।