Published : Apr 28, 2026 10:47 pm IST, Updated : Apr 28, 2026 10:55 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर, आप एक्ने, दाग-धब्बों और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो कुछ प्राकृतिक पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर ये पत्तियां त्वचा को गहराई से साफ करने, पिंपल्स कम करने और नेचुरल ग्लो देने में असरदार मानी जाती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा साफ, फ्रेश और चमकदार नजर आ सकती है।
2/5Image Source : UNSPLASH
करी पत्ता: करी पत्ता, स्किन के लिए फायदेमंद है। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मुहांसों, दाग-धब्बों को कम करने, त्वचा में निखार लाने और एंटी-एजिंग (झुर्रियों को कम करने) में मदद करता है। ये चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में कारगर है। ये चेहरे पर डेड सेल्स को हटाता है और न्यू सेल्स को आने में मदद करता है। इससे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
तुलसी पत्ता: तुलसी के पत्ते त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। यह मुंहासों से लड़ने, रोमछिद्रों को साफ करने, दाग-धब्बे कम करने और त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद करते हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खुजली को कम करने और त्वचा को शांत करने का काम करते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
अमरूद की पत्तियां: अमरूद की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह कील-मुंहासों, डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अमरूद की पत्तियों को ही या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
लेमनग्रास का पत्ता: लेमनग्रास पत्ता त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंहासे को कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करता है। आप इसे पानी में उबाल कर पानी का भाप ले सकते हैं।