दोस्त के रूप में कहीं दुश्मन तो नहीं पाल रहे आप, इन तरीकों से करें पता
दोस्त के रूप में कहीं दुश्मन तो नहीं पाल रहे आप, इन तरीकों से करें पता
आज हम उन दोस्तों के बारे में बात करेंगे जो दोस्ती का दिखावा तो करते हैं लेकिन पीठ पीछे जहर उगलते हैं। ऐसे लोगों को पहचानना अक्सर मुश्किल होता है। चलिए जानते हैं ऐसे लोगों की पहचान कैसे करें?
Published : Oct 11, 2025 12:10 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 12:14 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता है जिसे हम अपनी मर्जी से चुनते हैं। यह रिश्ता खून का नहीं होता है लेकिन बहुत ही मजबूत और प्यारा होता है। लेकिन आज हम उन दोस्तों के बारे में बात करेंगे जो दोस्ती का दिखावा तो करते हैं लेकिन पीठ पीछे जहर उगलते हैं। ऐसे लोगों को पहचानना अक्सर मुश्किल होता है। चलिए जानते हैं ऐसे लोगों की पहचान कैसे करें?
2/5Image Source : freepik
जलन की भावना: सच्चे दोस्त आपकी सफलता से खुश होते हैं, लेकिन मतलब कि दोस्त आपकी तरक्की से जलते हैं। वे आपकी उपलब्धियों को कम आंकने की कोशिश करेंगे या उन पर खुशी जाहिर नहीं करेंगे।
3/5Image Source : unsplash
पीठ पीछे बुराई करना: अगर आपको पता चलता है कि आपका दोस्त आपकी पीठ पीछे नकारात्मक बातें कर रहा है, तो ये खतरे की घंटी है। सच्चे दोस्त आपकी गोपनीयता बनाए रखते हैं और आपकी गलतियों पर आपसे सीधे बात करते हैं।
4/5Image Source : unsplash
हमेशा अपना फायदा दिखाना: क्या आपका दोस्त सिर्फ तभी आपसे संपर्क करता है जब उसे आपकी मदद की जरूरत होती है? क्या वे सिर्फ तभी आपके साथ होते हैं जब उन्हें आपसे कोई फायदा हो? अगर ऐसा है, तो उनकी दोस्ती सिर्फ स्वार्थ पर आधारित हो सकती है। सच्चे दोस्त हर हाल में आपके साथ खड़े रहते हैं, चाहे कोई फायदा हो या न हो।
5/5Image Source : unsplash
कमतर महसूस कराना: मतलबी दोस्त अक्सर आपको कमतर महसूस कराने की कोशिश करते हैं। वे आपकी गलतियों का मज़ाक उड़ा सकते हैं, आपकी क्षमताओं पर सवाल उठा सकते हैं, या दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। एक सच्चा दोस्त आपको प्रेरित करता है और आपका समर्थन करता है।