Published : Feb 01, 2025 08:43 pm IST, Updated : Feb 01, 2025 10:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए इस नेचुरल फेस मास्क को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो स्पून मुल्तानी मिट्टी और एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून शहद, थोड़ा सा गुलाब जल और एक स्पून नींबू के रस को भी एड कर दीजिए। इसके बाद आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है।
3/5Image Source : Freepik
मुल्तानी मिट्टी, चंदन, शहद, गुलाब जल और नींबू से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपने फेस पर लगाए रखें।
4/5Image Source : Freepik
लगभग 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। ठंडे पानी से मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। फेस वॉश करने के बाद आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस हासिल कर सकते हैं। एक हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।